Nari Samman Yojana Registration: नारी सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

!! शेयर करें !!

Nari Samman Yojana Registration 2023: मध्य प्रदेश राज्य भारत के मुख्य राज्यों में से एक है जिसमें अधिकांश रूप से निम्न वर्गीय महिला तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते हैं। सरकार द्वारा मध्यप्रदेश राज्य की श्रमिक तथा कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की वित्तीय सुविधाओं तथा योजनाओं का लाभ प्रदान करवाया जाता है जिसके तहत महिलाओं को सहायता प्राप्त हो सके तथा वे अपने जीवन यापन में सुधार ला सकें। मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा एक और महत्वपूर्ण तथा खुशखबरी जनक सूचना की घोषणा करवाई गई है जिसके तहत मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं के लिए मासिक तौर पर ₹1500 से ₹2000 तक की राशि उपलब्ध करवाई जानी है।

Nari Samman Yojana Registration 2023

महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता राशि नारी सम्मान योजना के तहत प्रदान करवाई जानी है जिसकी घोषणा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा करवाई गई है। नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए पंद्रह सौ रुपए की आर्थिक सहायता राशि तथा ₹500 अलग से गैस सिलेंडर खरीदने के लिए उपलब्ध करवाई जानिया जो पात्र महिला के खाते में सीधे ट्रांसफर करवाई जाएगी। नारी सम्मान योजना की घोषणा 9 मई 2023 को करवाई गई है जिसके तहत इसकी आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।

नारी सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर
  • बैंक का खाता इत्यादि।

नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • नारी सम्मान योजना राज्य स्तरीय योजना है तथा इसका लाभ केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी महिलाओं के लिए ही प्रदान करवाया जाना है।
  • महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष के मध्य ही होनी चाहिए।
  • महिला की मासिक आय ₹10000 या उससे कम ही होनी चाहिए।
  • महिला के पास 2 एकड़ या उससे कम ही जमीन होनी चाहिए।
  • महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर से लिंक हो।

नारी सम्मान योजना का उद्देश्य

नारी सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति आश्वासन का कदम उठाना है तथा महिलाओं के प्रति सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है ‌। नारी सम्मान योजना के तहत सभी महिलाएं प्रदान की जाने वाली सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर सकेंगी तथा अपने जीवन यापन के स्तर में सुधार ला सकेंगी। नारी सम्मान योजना की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री जी के द्वारा करवाई गई है जो महिलाओं के प्रति बहुत ही अच्छा कार्य है। नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता राशि के साथ मात्र ₹500 में उपलब्ध करवाया जाएगा जो महिलाएं उपलब्ध सहायता राशि की सहायता से खरीद सकेंगी।

नारी सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन डिटेल 2023

नारी सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 9 मई के पश्चात ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से उपलब्ध करवा दिया गया है इसकी अंतिम तिथि 30 मई 2023 तक सुनिश्चित करवाई गई थी परंतु अब नारी सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन तिथि को 30 मई से बढ़ाकर 30 जून 2023 तक कर दिया गया है। जो महिला नारी सम्मान योजना के तहत पात्र हैं तथा अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है बे महिलाएं जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करवा ले तथा योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले लाभ के लिए पात्र हो जाए। नारी सम्मान योजना के तहत ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान महिलाओं के लिए एक आवेदन पत्र भरना होगा तथा संबंधित केंद्र मैं जमा करना होगा।

Nari Samman Yojana Registration

नारी सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • नारी सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान महिला संबंधित केंद्र के माध्यम से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र में महिला की महत्वपूर्ण जानकारी तथा दस्तावेजों की जानकारी मांगी जाएगी उसको दर्ज करना होगा।
  • आवेदन पत्र में सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करने के पश्चात आवेदन पत्र को जमा किया जाएगा।
  • आवेदन पत्र के साथ महिलाओं के लिए अपनी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकॉपीया भी जमा करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपके दस्तावेजों तथा आवेदन पत्र का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अगर आप नारी सम्मान योजना के लिए पूरी तरह से पात्र है तो आप का रजिस्ट्रेशन सफल कर दिया जाएगा।

नारी सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि क्या है?

नारी सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून 2023 तक बताई जा रही है।

नारी सम्मान योजना की घोषणा किसने करवाई है?

नारी सम्मान योजना की घोषणा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा करवाई गई।


!! शेयर करें !!

Leave a Comment